बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नवरतन बाग: कर्मचारियों को मिलेगी नए क्वार्टर की सौगात

फॉरेस्ट कॉलोनी नवरतन बाग में वन कर्मचारियों के लिए आधुनिक क्वार्टर बनेंगे।

नवरतन बाग: कर्मचारियों को मिलेगी नए क्वार्टर की सौगात

इंदौर। वन विभाग के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में फॉरेस्ट कॉलोनी नवरतन बाग क्षेत्र में वन कर्मचारी के लिए नवीन आवास योजना के अंतर्गत आधुनिक क्वार्टर निर्माण की सौगात बेहद जल्द मिलने वाली है। जिसको लेकर विभागीय तैयारी शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट कॉलोनी नवरतन बाग क्षेत्र में वन कर्मचारियों के लिए आवास की समस्या के समाधान के लिए शासन से मंजूरी मिलने के बाद आने वाले दिनों में नए साल से पहले क्वार्टर निर्माण के कार्य के लिए निविदा संबंधित प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है, जिसका लाभ वन कर्मचारियों को भविष्य में मिलने वाला है।

कर्मचारियों के परिवार सालों से कर रहे थे नए क्वार्टर निर्माण की मांग

गौरतलब है कि फॉरेस्ट विभाग के वन कर्मचारी और परिवार के सदस्य लंबे समय से विभाग और शासन से नए क्वार्टर निर्माण की मांग कर रहे थे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कहा जा रहा है कि अब जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद चुनिंदा कर्मचारियों के लिए वन विभाग द्वारा फॉरेस्ट कॉलोनी में नए क्वार्टरों का निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा, जिसका लाभ कर्मचारी और उनके परिवारों को आने वाले नए साल में मिलेगा।

इधर कर्मचारियों के आवास की समस्या खत्म होने के बाद कर्मचारी और परिवार में खुशी है। आने वाले दिनों में उन्हें आवास संबंधी समस्या का निराकरण होने के साथ नए क्वार्टर निर्माण की सौगात मिलेगी, जिससे उन्हें काम करने में पहले की अपेक्षा अधिक सोहलियत होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर