साइबर ठगी का एक नया मामला किशनगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात जालसाज ने 54 हजार रुपए ऑनलाइन उड़ा दिए। बैंक से पैसे कटने के एसएमएस आते ही पीड़ित के होश उड़ गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनगंज पुलिस के अनुसार, कमला नगर निवासी जॉनसेन अब्राहम पिता जोसेफ अब्राहम ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि मोबाइल पर खाते से राशि कटने के मैसेज मिलने पर वे तुरंत बैंक पहुंचे और स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट खंगालने पर पता चला कि अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते से 54 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन निकाल ली है। ठगी का अहसास होते ही फरियादी ने तुरंत अपना बैंक खाता ब्लॉक कराया और साइबर सेल व किशनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


