बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रेलवे पुलिस आवासीय परिसर में मिलेगी नई सड़क की सौगात

45 लाख से ज्यादा खर्च कर आवासीय क्षेत्र में होगा सीमेंट कांक्रीट कार्य

रेलवे पुलिस आवासीय परिसर में मिलेगी नई सड़क की सौगात

राऊ विधानसभा के अंतर्गत बिचौली हप्सी रोड़ पर स्थित रेलवे पुलिस आवासीय परिसर क्षेत्र में सालों बाद रहवासियों की मांग पर अब नई सड़क निर्माण की सौगात मिलने वाली है। जिसके तहत कनाड़िया रोड़ से भूरी टेकरी के पास बिचौली हप्सी रोड़ पर रेलवे पुलिस की सालों पुरानी कॉलोनी में आने – जाने के मुख्य मार्ग की सूरत बदलने के लिए यहां रहने वाले रेलवे पुलिस परिवारों की मांग पर लंबे समय बाद अब नई सीमेंटेड सड़क निर्माण का कार्य बेहद जल्द आने वाले दिनों में शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर वर्तमान में निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

## अगले माह पुलिस कॉलोनी आवासीय क्षेत्र में शुरू होगा काम

वहीं बड़ी बात यह है कि इस साल के अंत में अगले माह में बेहद जल्द रेलवे कालोनी आवासीय परिसर क्षेत्र बिचौली हप्सी रोड़ पर पहले से चौड़ी नई सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। जिसका फायदा आने वाले दिनों में यहां सालों से रेलवे पुलिस क्वार्टर क्षेत्र में रहने वाले पुलिस परिवारों को मिलने वाला है। यही नहीं इसके लिए यहां के रहवासी परिवार लगातार मांग कर रहे थे। जिस पर अब जाकर मांग पूरी होने पर रहवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि सालों बाद अब नई सड़क की सौगात मिलने वाली है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 8