मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

डॉक्टर अपॉइंटमेंट के नाम पर 1 लाख की साइबर ठगी

पुलिस ने कोर्ट के आदेश से वापस दिलाई पूरी राशि।

डॉक्टर अपॉइंटमेंट के नाम पर 1 लाख की साइबर ठगी

सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के झांसे में आकर एक महिला से 1 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश से ठगी गई पूरी 1,00,000 रुपए की राशि वापस दिला दी है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, इंदौर निवासी एक महिला सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल का संपर्क नंबर खोजा और मिले नंबर पर कॉल किया। फोन उठाने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को अस्पताल से जुड़ा बताते हुए उन्हें भरोसे में लिया और अपॉइंटमेंट प्रक्रिया के नाम पर एक फर्जी लिंक भेज दी। आवेदिका ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर निर्देशानुसार प्रक्रिया पूरी की, साइबर ठग ने उनके साथ 1 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने तकनीकी और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई आगे बढ़ाई, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को पूरी 1,00,000 रुपए की रकम रिफंड करा दी गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 24 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 November 2026, पृष्ठ 12