सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

जहीर बने सीएसके के हेड कोच प्लेमिंग की जगह लेंगे

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने एक नए युग की शुरुआत करते हुए भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड…

जहीर बने सीएसके के हेड कोच प्लेमिंग की जगह लेंगे

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने एक नए युग की शुरुआत करते हुए भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर खान अब स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जो 2009 से इस भूमिका में थे और जिनके मार्गदर्शन में सीएसके ने सफलता के कई कीर्तिमान रचे। भले ही यह बदलाव कागजों पर एक नया मोड़ लगता हो, लेकिन इसके पीछे एमएस धोनी के उस अटूट भरोसे की कहानी छिपी है, जो दोनों दिग्गजों के बीच सालों से कायम है। सीएसके मैनेजमेंट ने फ्लेमिंग के उत्तराधिकारी की तलाश की जिम्मेदारी धोनी को ही सौंपी थी, जिन्होंने एक भारतीय कोच की वकालत करते हुए जहीर के नाम पर भरोसा जताया। धोनी को जहीर खान पर भरोसा आज से नहीं बल्कि सालों से है। यही कारण है कि उनका 14 साल पुराना बयान आज भी वायरल हो रहा है। कोलंबो में जब जहीर खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और उन पर सवाल उठ रहे थे, तब कप्तान एमएस धोनी ने उनका बचाव करते हुए भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी उपमा दी थी। धोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'जब कोई गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है, तो उस पर निशाना साधना आसान होता है। मेरे लिए जहीर खान भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सचिन तेंदुलकर हैं। वे सालों से हमारी गेंदबाजी इकाई के लीडर रहे हैं।' धोनी का यह बयान ऐसे समय आया था जब जहीर की कड़ी आलोचना हो रही थी। धोनी ने केवल उनका बचाव ही नहीं किया, बल्कि यह भी कहा कि गेंदबाजी के अन्य साथियों को भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए और जहीर की फॉर्म में वापसी बस कुछ ही समय की बात है।

मैदान पर जहीर खान सिर्फ भारत के मुख्य तेज गेंदबाज नहीं थे, बल्कि वे धोनी के लिए गेंदबाजी के रणनीतिकार और अनऑफिशियल कैप्टन की तरह काम करते थे। परिस्थितियों को पढ़ना, मैच के दौरान रणनीतियों में बदलाव करना और युवा तेज गेंदबाजों का मार्गदर्शन करना, जहीर यह सब कुछ खुद संभालते थे, जबकि धोनी विकेट के पीछे से पूरे खेल की रूपरेखा तय करते थे। 2011 विश्व कप की खिताबी जीत किंग्स की कमान संभालनी है। में जहीर खान ने 21 विकेट चटकाकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया था। धोनी अपने इस गेंदबाज को फैसला लेने की पूरी आजादी देते थे। जब 2020 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, तब जहीर ने उस आजादी को याद करते हुए लिखा था, 'आपके साथ गेंदबाजी करने की आजादी का मैंने सचमुच लुत्फ उठाया।' संन्यास के बाद जहीर खान ने केवल कमेंट्री ही नहीं की, बल्कि क्रिकेट ऑपरेशंस और मेंटरशिप में भी महारत हासिल की। वे मुंबई इंडियंस के साथ सीनियर ऑपरेशंस और प्लेयर डेवलपमेंट रोल में रहे और बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेंटर के रूप में काम किया। ऐसे में उनकी नियुक्ति केवल पुरानी दोस्ती या भावनाओं पर आधारित नहीं है, बल्कि इसके पीछे उनका ठोस प्रोफेशनल अनुभव भी है।

14 साल पहले जब धोनी ने अपने इस स्टार गेंदबाज को गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर कहा था, तब उन्होंने जहीर को अपनी बॉलिंग यूनिट का लीडर बनाया था। अब, एक नए दौर में प्रवेश कर रही सीएसके फ्रैंचाइजी में धोनी ने एक बार फिर जहीर पर दांव लगाया है। अंतर सिर्फ इतना है कि इस बार जहीर खान को केवल गेंदबाजी का ओवर नहीं, बल्कि पूरी चेन्नई सुपर

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें