शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के तत्वावधान में सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार, 3 जनवरी को शुभ कारज गार्डन पर होगा।

सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू

आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के तत्वावधान में सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार, 3 जनवरी को शुभ कारज गार्डन पर होगा। सम्मेलन के लिए प्रविष्टियों का आना प्रारम्भ हो गया है। इन्दौर के अलावा देश और विदेश सहित बाहर से भी प्रत्याशी जीवनसाथी की तलाश में आएंगे। संस्था का यह 25वां रजत जयंती सम्मेलन का वर्ष है। देश, प्रदेश सहित 100 से अधिक उपकार्यालय भी खोले गए हैं।

हजारों प्रविष्टियां आने की सम्भावना भी जताई गई। करीब सवा माह बाद होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पालकों एवं प्रत्याशियों की सुविधा के लिए कम्प्यूटर, ज्योतिषी, सम्पर्क, खोया-पाया, पूछताछ, परिचय पुस्तिका वितरण सहित विभिन्न कार्यालय भी स्थापित किए जाएंगे।

दिनेश शर्मा, डॉ. लोकेश जोशी, सुरेश शर्मा, अखिलेश शर्मा सहित अन्य नलिया बाखल कार्यालय पर लगातार बैठक कर तैयारियों को चाक चौबंद कर रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 7