सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

स्टार्टअप प्रतियोगिता में युवाओं ने दिए समाधान

सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स आधारित अनूठी स्टार्टअप प्रतियोगिता में युवाओं ने दिए सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक चुनौतियों के नए समाधान। 50 से अधिक टीमों ने दिखाई ‘बेहतर दुनिया’ की तस्वीर, युवाओं…

स्टार्टअप प्रतियोगिता में युवाओं ने दिए समाधान

सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स आधारित अनूठी स्टार्टअप प्रतियोगिता में युवाओं ने दिए सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक चुनौतियों के नए समाधान। 50 से अधिक टीमों ने दिखाई ‘बेहतर दुनिया’ की तस्वीर, युवाओं के पास सिर्फ नए बिजनेस आइडिया ही नहीं, बल्कि समाज और दुनिया को बेहतर बनाने की सोच भी है। इसी सोच को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित धारा 2.0 – ई-समिट में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपने अभिनव विचारों से भविष्य की नई तस्वीर पेश की। स्मित देसाई के मार्गदर्शन में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा यंग इंडियंस (वाईआई) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वैष्णव विद्यापीठ की टीम एमलॉक विजेता रही एडवांस अकादमी के प्रोजेक्ट को मिला 50 हजार रुपये का पुरस्कार। मनोज धनोतिया, सावन लड्डा, अंकुश गोयल, मोहित जैन, स्मित देसाई, डॉ. शिखा अग्रवाल, अभिमन्यू मिश्रा, यश गुप्ता, तरण भरुका ने अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें