सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

यूथ गेम्स फुटबॉल चैंपियनशिप 26 से

इंदौर। खेल युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में यूथ गेम्स फुटबॉल चैंपियनशिप अंडर-15, अंडर -18 स्कूल एवं ओपन क्लब फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन 26 से 29 सितंबर तक नेहरू स्टेडियम…

इंदौर। खेल युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में यूथ गेम्स फुटबॉल चैंपियनशिप अंडर-15, अंडर -18 स्कूल एवं ओपन क्लब फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन 26 से 29 सितंबर तक नेहरू स्टेडियम मैदान पर किया जा रहा है। खेल युवा कल्याण के कोच संदीप गौड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पर्धा में भाग लेने में टीमों को आकर्षित पुरस्कार दिए जाएंगे जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर में पहुंचने वाली टीमों को मेडल सर्टिफिकेट ट्रॉफी दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी चमचमाती ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नेहरू स्टेडियम मैदान पर शाम 5 से 7 बजे तक अंकित चिराउडे अंश सिरसिया से संपर्क किया जा सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें