शहर के मध्य नृसिंह बाजार के करीब सिलावटपुरा में यूथ क्लब द्वारा गणेशजी की स्थापना के बाद रोजाना आरती और प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। 12 दिवसीय आयोजन में कई प्रतियोगी गेम भी कराकर पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं। मटकी फोड़, चेयर रेस, रस्सी कूद, गिल्ली डंडा, नींबू रेस जैसे खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है, कल भी नींबू रेस का आयोजन किया गया। आयोजन से मोहित मेहता, पवन भावसार, राजकुमार शर्मा, राहुल नागर, रोहित नागर, त्रषभ नागर, अनमोल सोनी, कनक सोनी, कबीर राठौर, पवन राठौड़ सहित अन्य जुड़े हुए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




