इंदौर। संभागीय क्रिकेट संगठन इंदौर अब हर वर्ष एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करेगा और उसमें वर्ष भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महिला व पुरुष खिलाड़ी को 31-31 हजार रुपए की राशि देगा साथ ही महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा टूर्नामेंट करवाएं जाएंगे। साथ ही संभाग के अन्य जिलों में क्रिकेट की सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई तरह की सुविधाएं भी देने का कहा गया है। शनिवार को जिमखाना मैदान पर अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आईडीसीए की एजीएम हुई। इस बैठक में चेयरमैन संजय लुणावत, सचिव देवआशीष निलोसे, सुशीम पगारे, सुबोध गुप्ता, पूर्व सचिव अमिताभ विजयवर्गीय सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में चेयरमैन संजय लुणावत ने संगठन को 11 लाख रुपए राशि की एक एफडी करके देने की बात कहीं और उनकी ओर से वर्ष भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महिला व पुरुष खिलाड़ियों को 31-31 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही बैठक में यह भी तय हुआ कि धार में मैदान के लिए, खंडवा में एकेडमी को रोलर देने की मांग उठी तो इसे तुरंत स्वीकार कर जल्द सहायता पहुंचाने को कहा गया। इसी तरह स्कूलों में स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए लगातार टूर्नामेंट करवाने को कहा गया है। साथ ही बैठक में यह भी तय हुआ है कि जल्द ही संगठन द्वारा फाउंडेशन डे मनाया जाएगा। इसके लिए तारिख जल्द तय होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




