शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

महिला युगल स्पर्धा में पिंकी-रूपा की जोड़ी ने माल्टा को हराया

ग्लासगो। भारत की पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की ने महिला युगल स्पर्धा में कड़े मुकाबले में जीत के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि…

ग्लासगो। भारत की पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की ने महिला युगल स्पर्धा में कड़े मुकाबले में जीत के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की, जबकि पुतुल सोनोवाल ने गुरुवार को स्कॉटिश इवेंट कैंपस में पुरुष एकल में कनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को चौंका दिया। बर्मिंघम 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की महिला चौकड़ी टीम की सदस्य पिंकी और रूपा ने अपने सेक्शन बी मुकाबले में माल्टा की कोनी रिक्सन और रेबेका रिक्सन को हराया। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में 7-1 से दबदबा बनाया, लेकिन माल्टा ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा सेट जीता और मैच टाई-ब्रेक तक पहुंच गया। पिंकी की आखिरी गेंद निर्णायक साबित हुई और भारत ने जीत हासिल कर ली। इस बीच, 43 वर्षीय पुतुल सोनोवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पदार्पण पर मौजूदा विश्व चैंपियन बेस्टर पर शानदार जीत दर्ज की। शुरुआती दो सेटों में दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी के बाद टाई-ब्रेक में मौजूदा एशियाई चैंपियन ने जीत हासिल की। सोनोवाल ने पहला सेट 5-4 से जीता, जिसके बाद बेस्टर ने दूसरे सेट में 7-3 से जीत दर्ज की। यह सेक्शन डी का पहला मैच था। इस सेक्शन में छह खिलाड़ी हैं और चारों सेक्शन के विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। पुतुल का अगला मुकाबला फाकलैंड द्वीप समूह के सेसिल अलेक्जेंडर से होगा, जो उनका दूसरा पुरुष एकल सेक्शन डी मैच होगा। वहीं, पिंकी और रूपा का अगला महिला युगल मैच दक्षिण अप्रीका के खिलाफ होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें