दुबई। महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इंडोनेशिया को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पर डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने 75 रनों से हराया। इंडोनेशिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाया। 13वें ओवर में 62 रन पर श्रीलंका के 6 विकेट गिर गए थे। इसके बाद भी टीम 124 रन बनाने में सफल रही। जवाब में इंडोनेशिया की पारी 19वें ओवर में सिर्फ 49 रनों पर ही सिमट गई। टीम की यह दो मैचों में दूसरी हार है।
चमारी अटापट्टू ने 5 रन देकर 7 विकेट लिए- श्रीलंका
की कप्तान चमारी अटापट्टू ने कमाल की बॉलिंग करते हुए 7 विकेट लिए। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 5 रन दिए। यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का 5वां और महिला एशिया कप का बेस्ट स्पेल है। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक विकेट भी चटकाया। इंडोनेशिया की पारी के आखिरी तीन विकेट अटापट्टू ने लगातार तीन गेंद पर ले लिए। इंडोनेशिया की कोई भी बैटर क्रीज पर नहीं टिक पाई। नी माडे पुत्री सुवांदेवी ने सबसे बड़ी 12 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया। ओपनर रहमवती पांगेस्तुती ने 14 गेंद पर 10 रन बनाए।
निलाक्षिका सिल्वा ने फिफ्टी ठोकी—नी कादेक
अरियानी ने दूसरी ही ओवर में श्रीलंका को पहला झटका दे दिया। इमेशा दुलानी सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान चमारी अटापट्टू के बल्ले से 13 गेंदों पर 9 रन निकला। पावरप्ले में श्रीलंका ने दो विकेट पर 31 रन बनाए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। हर्षिता समरविक्रामा ने 10 गेंद पर 5 जबकि कविशा दिलहरी ने 7 गेंद पर 6 रन बनाए। छठे नंबर पर उतरीं निलाक्षिका सिल्वा ने एक छोर संभाल लिया।
काव्या कविंती के साथ 7वें विकेट के लिए उन्होंने 50 रनों की साझेदारी दी। सिल्वा के बल्ले से 35 गेंदों पर 50 रनों की पारी निकली। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। काव्या 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। नी लुह देवी ने 3 जबकि सांग मायप्रियानी ने दो विकेट लिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




