शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

कौन सी टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच 20-10 का है रिकॉर्ड

टी20 में भारत-वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड

कौन सी टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच 20-10 का है रिकॉर्ड

नई दिल्ली। वनडे सीरीज 2- 1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज से अब पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भिड़ेगी। सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड।

कैसा है दोनों टीमों का

रिकॉर्ड— साल 2009 से लेकर अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 20 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मुकाबलों में बाजी मारी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल में आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी जहां टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, इस मैच में कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर जरूर दी थी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20

ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे जिसके बाद टीम इंडिया ने बढ़िया चेज करते हुए 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर आई है। अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें