इंदौर। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 रन की हार के बाद कहा कि उनकी टीम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करके मेजबान टीम को कम स्कोर पर रोक सकती थी। भारतीय टीम ने विस्फोटक शुरुआत की। बाद में वेस्टइंडीज ने वापसी की लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया का स्कोर 223 रन तक पहुंच गया।
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने मैच के बाद कहा, कई ऐसी चीजें हैं जिनकी ओर आप इशारा कर सकते हैं लेकिन क्रिकेट में मुकाबले छोटे-छोटे अंतर से तय होते हैं। जीतने वाली टीम के तौर पर आप उन अहम पलों को पहचान सकते हैं जिन्होंने मैच का रुख बदला। गेंदबाजी में शायद हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और हमने कुछ चौके भी आसानी से दे उन्होंने कहा, हालांकि, मुझे लगता है कि जिस तरह हमने मैच में वापसी की, वह काबिले तारीफ थी। शुरुआत से ही देखें दिए। तो वह साझेदारी (अभिषेक और किशन की) काफी खतरनाक थी लेकिन रोस्टन ने कुछ विकेट दिलाए और हमने मुकाबले में वापसी करते हुए स्थिति संभाल ली।
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 30 गेंद में पांच छक्कों और छह चौकों से 69 रन की पारी के बावजूद भारतीय टीम पारी की अंतिम गेंद पर 223 रन पर सिमट गई। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़कर भारत को ठोस मंच प्रदान किया। ईशान के बल्ले से 37 रनों की पारी निकली। 8वें ओवर में ही टीम इंडिया 100 रनों के पार पहुंच गई थी। भारत के 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम शिमरोन हेटमायर (43 रन, 26 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और कामिल पूरन (42 रन, 27 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) की उम्दा पारियों के बावजूद सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




