इंदौर। श्री महाराणा प्रताप कबड्डी अकेडमी द्वारा संतोष गौर एवं एम आई सी सदस्य के जन्मदिन के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर की नामी 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच विक्रम स्पोर्ट्स औ? महाराणा प्रताप अकेडमी के मध्य खेला गया जिसमे विक्रम स्पोर्ट्स 31 अंको से विजयी रहा। सेमीफइनल मै विक्रम स्पोर्ट्स ने एक तऱफा मुकाबले मै संस्था वैष्णवी को 25 अंको से हराकर फाइनल मै प्रवेश किया। विक्रम स्पोर्ट्स के सौरभ ठाकुर सर्वश्रेष्ठ खिलाडी एवं कृष्णा गीते सर्वश्रेष्ठ कैचर रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




