सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

वैभव को सही समय पर मिलेगा मौकाः श्रेयस

नई दिल्ली। भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी में भारतीय क्रिकेट में बड़ा असर डालने का स्वभाव और काबिलियत है, लेकिन…

नई दिल्ली। भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी में भारतीय क्रिकेट में बड़ा असर डालने का स्वभाव और काबिलियत है, लेकिन उन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी के विकास को सिर्फ मैदान पर उनके प्रदर्शन तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले अय्यर ने कहा कि उन्होंने जान-बूझकर इस युवा खिलाड़ी के साथ क्रिकेट से हटकर जिंदगी के बारे में बात करके एक निजी रिश्ता बनाने की कोशिश की है।

अगले टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू होने के साथ ही सूर्यवंशी भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन अय्यर ने संकेत दिया कि इस युवा खिलाड़ी को बड़ी भूमिका देने में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। कप्तान ने भारत के स्थापित वर्ल्ड कप विजेता सलामी बल्लेबाज की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि सूर्यवंशी को मौका सही समय आने पर मिलेगा। अय्यर ने कहा, मैं वैभव से मैदान के बाहर की चीजों के बारे में बात करता रहता हूं,

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें