शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

वैभव टी20 में मेरा सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ देगाः बटलर

नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार को द हंड्रेड में वैल्श फायर के खिलाफ…

नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। बुधवार को द हंड्रेड में वैल्श फायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बटलर ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का 14803 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें महज 22 रनों की दरकार थी लेकिन बटलर ने 20 गेंदों में 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

बटलर के नाम हुआ टी20 का बड़ा रिकॉर्ड

522 मैचों की 494 पारियों में अब बटलर के नाम 14833 रन दर्ज हो चुके हैं। इस सर्वकालिक रिकॉर्ड को अपने नाम करने के बाद जोस बटलर ने बेहद खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, यह सोचना वास्तव में बहुत शानदार है कि आपके नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं। यह मेरे लिए बेहद गर्व का पल है। कुछ महान खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं। हालांकि कोई न कोई एक दिन इस आंकड़े को भी पार कर जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने के बाद बटलर ने एक युवा भारतीय खिलाड़ी को लेकर बड़ा दावा किया। बटलर का मानना है कि उनका यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भविष्य में भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं।

सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए बटलर ने कहा, कोई न कोई एक दिन इसे जरूर पछाड़ेगा और मुझे लगता है कि उनका नाम शायद सूर्यवंशी होगा।

सूर्यवंशी का शानदार रिकॉर्ड

बटलर की यह भविष्यवाणी बेवजह नहीं है। महज 15 साल की उम्र में अपनी छाप छोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब तक खेले 40 टी20 मुकाबलों में 1670 रन बनाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल 2026 में खेलते हुए इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 मैचों में 776 रन कूटकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें