सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20आई में मिलेगी जगह

इस बार आईपीएल के पहले खिलाड़ियों के ऑक्शन का आयोजन भारत में ही होगा

वैभव सूर्यवंशी को तीसरे टी20आई में मिलेगी जगह

नई दिल्ली। पहले दोनों मैच जीत कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ आज दिल्ली में होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी जिसमें वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। भारतीय टीम ने पहले दो मैच में दमदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान को खेल के हर विभाग में पस्त किया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को दूसरे मैच के बाद कहा कि फिरोजशाह कोटला में होने वाले तीसरे मैच में टीम संयोजन में बदलाव हो सकता है ताकि सभी खिलाड़ियों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए जापान रवाना होने से पहले जरूरी मैच अभ्यास का मौका मिल सके। अब तक के चयन से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत सूर्यवंशी को जगह देने के लिए कोई विशेष प्रयास करने को तैयार नहीं है। सूर्यवंशी ने जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था क्योंकि तब संजू सैमसन सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे। अब सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों ही अच्छी फॉर्म में हैं। यह दोनों खिलाड़ी एक ही प्रारूप में नियमित रूप से खेलते हैं और इसलिए वह भी विश्राम नहीं लेना चाहेंगे। ऐसे में टीम प्रबंधन को बदलाव का फैसला करना होगा। अय्यर ने कहा, ''हम चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी विकेट और परिस्थितियों से परिचित हो जाएं और अभ्यास भी कर लें। इसलिए यह उन खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा अवसर होगा जो लंबे समय से बाहर हैं।'' ईशान किशन को विश्राम देकर सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का विकल्प भी मौजूद है। किशन ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले दलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी की थी। सैमसन मौजूदा सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही टीम प्रबंधन चाहेगा कि अय्यर और तिलक वर्मा को क्रीज पर कुछ समय बिताने का मौका मिले, क्योंकि शुरुआती दो मैचों में शीर्ष तीन बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से बाकी बल्लेबाजों को खेलने का खास मौका नहीं मिला। आलम यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को अभी तक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है। लीग के पिछले तीन ऑक्शन विदेश में हुए थे। आईपीएल 2027 का ऑक्शन भारत में करवाने का फैसला किया गया है। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हर आईपीएल सीजन से पहले खिलाड़ियों की खरीद के लिए बीसीसीआई ऑक्शन का आयोजन करवाती है। बुधवार को गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया।

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोच्चि में की गई थी। उसके बाद यूएई के दुबई, सउदी अरब के जेद्दा और फिर यूएई के ही अबु धाबी लगातार तीन सीजन की नीलामी हुई। इस बार बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन में फिर से भारत में करवाने का फैसला कर लिया है। क्रिकबज को जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि अगले साल होने वाला मेगा ऑक्शन फिर से विदेश में हो सकता है। विदेश में होने वाले मिनी-ऑक्शन के लिए अपनी टीमों को विदेश ले जाने में आने वाली लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौतियों को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई के सदस्यों ने पिछले साल अबु धाबी में हुए ऑक्शन के दौरान उनकी बातों पर विचार किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए गवर्निंग काउंसिल ने इस साल के ऑक्शन के लिए भारतीय शहर ही चुनने का फैसला किया है। आईपीएल का ऑक्शन मुख्य रूप से नवंबर या दिसंबर में होता है। उस समय भारत में शादियों का भी सीजन रहता है। इसी वजह से वेन्यू का फैसला प्रेंचाइजी और उनके डेलिगेशन के लिए रहने की जगह की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। ऑक्शन करवाने के लिए बीसीसीआई को 5 स्टार होटल में 100 से ज्यादा कमरों की जरूरत पड़ती है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें