मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी में मिली उपकप्तानी

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यों वाली इस टीम की कप्तानी ईशान किशन करेंगे। सूर्यवंशी ने हाल…

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी को दिलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यों वाली इस टीम की कप्तानी ईशान किशन करेंगे। सूर्यवंशी ने हाल ही में यूके दौरे पर भारत के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हिस्सा लिया। वहां दो फिफ्टी लगाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में धमाल मचा रखा है। लेकिन दिलीप ट्रॉफी रेड बॉल टूर्नामेंट है। इसमें चुनौतियां पूरी तरह अलग होती है। नई गेंद सीम और स्विंग होती है। इसकी वजह से काफी संभलकर खेलना पड़ता है। बिहार की तरफ से खेलते हुए वैभव ने अभी तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसकी 12 पारियों में उनके नाम 207 रन हैं। ये रन उन्होंने 17.25 की औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उनके नाम एक फिफ्टी है। यानी वह अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में छाप नहीं छोड़ पाए हैं। अंडर-19 क्रिकेट में यूथ टेस्ट का आयोजन किया जाता है। वैभव सूर्यवंशी को 2024 और 2025 में 6 यूथ टेस्ट खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने 33 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए। इसमें दो शतक भी शामिल हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 113 रनों की रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें