शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
खेल

वैभव सूर्यवंशी ने जब 175 रनों की धुआंधार पारी के साथ उड़ाया था गर्दा

हरारे। इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। इस सीरीज…

हरारे। इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। इस सीरीज के दौरान हर किसी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। वैभव की डेब्यू सीरीज तो कुछ खास नहीं रही। इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें भारत के लिए टी20 डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने उस सीरीज में तीन मैच खेले। तीनों मुकाबलों में उन्होंने ताबड़तोड़ शुरुआत की, मगर वह ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। तीन मैचों में उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन, 5 गेंदों में 13 रन, 10 गेंदों में 15 रन रन बनाए। हालांकि इंग्लैंड दौरे को भुलाकर अब वैभव सूर्यवंशी की नजरें जिम्बाब्वे में नई शुरुआत करने पर होगी। वैभव सूर्यवंशी भारतीय सीनियर टीम के साथ पहली बार जिम्बाब्वे दौरे पर आए हैं, मगर यहां वह पहले भी क्रिकेट खेल चुके हैं। जी हां, पिछला अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामीबिया में ही खेला गया था। वैभव सूर्यवंशी ने यहां अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई थी। फाइनल में तो उन्होंने कोहराम ही मचा दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने ऐसी धुआंधार पारी खेली थी जिसे आज भी याद किया जाता है। उनकी इस पारी के दम पर भारत एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बना था। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 311 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों पर 68 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी अधिक का था। सेमीफाइनल में रह गई शतक की कसर उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पूरी की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें