सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

वैभव के करियर को गढ़ने में लगा बीसीसीआई

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया। आईपीएल 2026 में उन्होंने बल्ले से धूम मचाकर ऑरेंज कैप जीता था। इस दौरान उन्होंने बड़े-बड़े…

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया। आईपीएल 2026 में उन्होंने बल्ले से धूम मचाकर ऑरेंज कैप जीता था। इस दौरान उन्होंने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स भी तोड़े। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वैभव ने लगातार तीन कम स्कोर बनाए। इसके बाद उन्हें आखिरी टी20 मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद जिम्बाब्वे में वैभव ने तीन मैचों की सीरीज में दो फिफ्टी लगाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। रेड बॉल क्रिकेट में भी वैभव का बोलबाला देखने को मिला। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उन्होंने ईस्ट जोन के लिए विस्फोटक बैटिंग की। सेमीफाइनल में वह सेंट्रेल जोन के खिलाफ शतक से चूक गए। इसी बीच बीसीसीआई उम्मीद कर रही है कि वैभव महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की तरह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के लिए खेले।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड वैभव के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर है और उनके करियर के हर कदम पर नजर रख रहा है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके जैसे कद का कोई भी खिलाड़ी आगे बढ़े और देश के लिए वैसे ही खेले जैसे सचिन तेंदुलकर या पहले के अन्य दिग्गज खिलाड़ी खेले थे। इसलिए हम वैभव को बहुत गंभीरता से देखते हैं। उनके इंटरनेशनल करियर में उनके हर कदम और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। बीसीसीआई उनके भविष्य पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है।

बीसीसीआई के सचिव ने कहा कि बोर्ड इस बात को लेकर बहुत सावधान है कि सूर्यवंशी अपने भविष्य में कैसे आगे बढ़ते हैं। सैकिया ने कहा- हम बहुत सावधान हैं कि वह हर सही कदम उठाएं ताकि ऐसा न हो कि वह सिर्फ एक सीरीज या एक साल के लिए ही चर्चा में रहें। हम सभी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं। सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि हमारे टारगेट ग्रुप में लगभग 10-15 खिलाड़ी हैं। हमारे सीओई हेड वीवीएस लक्ष्मण लगातार उन पर नजर रख रहे हैं और उनके भविष्य, ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें