सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अंतिम टी-20 में खेल सकते है वैभव, कप्तान ने दी हिंट

नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को भारत ने 7 विकेट से…

अंतिम टी-20 में खेल सकते है वैभव, कप्तान ने दी हिंट

नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को भारत ने 7 विकेट से जीता। 160 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया। जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने संकेत दिया है कि तीसरे मुकाबले में उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, जो अब तक बाहर बैठे थे। टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि तीसरे मुकाबले में उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जो बेंच पर बैठे हैं। अय्यर ने कहा, हम चाहते हैं कि वे सभी विकेट और हालात के आदी हो जाएं और थोड़ा अभ्यास भी कर लें। इसलिए खिलाड़ियों को खासकर उन्हें जो अब तक बाहर बैठे थे, मौका देने और कॉम्बिनेशन में थोड़ा बदलाव करने के लिए यह एक अच्छा मैच होगा। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहले दोनों मैचों में बेंच पर रहे। जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज होने के बाद भी वैभव को यहां मौका नहीं मिला। संजू सैमसन की वापसी की वजह से वह बाहर बैठे हुए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान से फैंस के लिए उम्मीद जगी है कि तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्हें वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने का मौका मिल सकता है। वैभव ने अभी तक भारतीय सरजमीं पर कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वैभव सूर्यवंशी के अलावा वॉशिंगटन सुंदर और यश ठाकुर भी पहले दोनों मैचों में बेंच पर रहे। सुंदर भी इंजरी से वापसी कर रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें