सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

सिंधू के बाद उन्नति हारीं, भारत को लगा तगड़ा झटका

पीवी सिंधु ने किया कड़ा संघर्ष

सिंधू के बाद उन्नति हारीं, भारत को लगा तगड़ा झटका

नई दिल्ली। बैडमिंटन के महिला टीम इवेंट में पीवी सिंधू के बाद उन्नति हूडा को हार का सामना करना पड़ा है। सिंधू को अकाने यामागुची ने 23-21, 18-21, 11-21 से हराया था। इसके बाद विश्व नंबर 23 उन्नति का सामना विश्व नंबर सात टोमोका मियाजाकी से हुआ। मियाजाकी ने यह मुकाबला 21-16, 21-18 से जीत लिया। दोनों गेम में एक वक्त उन्नति आगे थीं, लेकिन मियाजाकी ने शानदार वापसी की और जापान को 2-0 की बढ़त दिला दी। अब टीम इवेंट के तीसरे मैच में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद के सामने यूकी फुकुशिमा और मायू मातसुमोतो की जोड़ी की मुश्किल चुनौती होगी।

महिला टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत को पहला झटका लगा है। पहला गेम जीतने के बावजूद स्टार शटलर पीवी सिंधु को जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ तीन सेटों के कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही जापान ने क्वार्टर फाइनल में भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत के चेतन भट्ट को पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते वर्ग के सेमीफाइनल में जॉर्डन के मोहम्मद अलजाफरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ चेतन फाइनल में जगह नहीं बना सके। सेमीफाइनल मुकाबले में चेतन एक भी अंक हासिल करने वाली कार्रवाई नहीं कर सके। अब उनका ध्यान कांस्य पदक के मुकाबले पर है, जो जल्द शुरू होने वाला है।

कबड्डी में भारत की लगातार दूसरी जीत—भारतीय

पुरुष कबड्डी टीम ने मंगलवार को कोरिया को हराकर एशियन गेम्स में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जापान के खिलाफ जीत के बाद भारत ने इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पहले हाफ में दबदबा बनाया और दूसरे हाफ में मुकाबले को अपने पक्ष में खत्म करते हुए जीत पक्की की। गत चैंपियन भारत ने अभियान की शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाया है।

फेंसिंग में भारत की शानदार शुरुआत, पुरुष वर्ग में दो आसान जीत- फेंसिंग

के पुरुष वर्ग में भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक दो आसान जीत दर्ज की हैं। जय मीणा ने पाकिस्तान के हुसैन अरैन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबला

0 से अपने नाम किया। जय पूरे मुकाबले में बेहतर खिलाड़ी रहे और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला हारीं, थाईलैंड के खिलाफ भारत पर दबाव-

श्रीजा अकुला को ओरेवान परानांग ने जोरदार वापसी करते हुए हरा दिया। निर्णायक गेम में थाई खिलाड़ी ने 12-10 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही राउंड ऑफ-16 मुकाबले में भारत थाईलैंड से पीछे हो गया है। अब भारतीय टीम पर दबाव है। यशस्विनी घोरपड़े अगला मुकाबला खेलेंगी, जहां उनका सामना सुथासिनी सावेताबुत से होगा। इलावेनिल वालारिवान और पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें