भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में आईसीसी के नए नियमों का असर देखने को मिला। यहां मैच के दौरान अंपायर ने शिमरन हेटमायर को समय बर्बाद करने पर चेतावनी दी और वह उसी ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। घटना वेस्टइंडीज की पारी के सातवें ओवर में हुई। ओवर की शुरुआत में हेटमायर गेंद का सामना करने में समय ले रहे थे। ऐसे में अंपायर ने उन्हें नियम के अनुसार पहली वॉर्निंग दी। वह इससे नाराज हो गए और असहमति में अपना सिर हिलाने लगे। हालंकि, इस घटना से उनका ध्यान भंग हो गया और वह ओवर की आखिरी गेंद में बोल्ड हो गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





