मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

उद्योगपतियों ने की गैस कंपनी के अधिकारियों से भेंट

एसए20 में पहली बार खेलेंगे मिचेल मार्श, फाफ डु प्लेसिस और कीरोन पोलार्ड को किया गया रिलीज

नई दिल्ली। दक्षिण अप्रीका की टी20 लीग एसए20 का पांचवां सीजन पहले से भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। अगले सीजन से पहले प्रेंचाइजियों ने अपने रिटेंशन और नए साइनिंग्स की घोषणा कर दी है। इसमें मिचेल मार्श, जो रूट, सैम करन, जेसन होल्डर और फिल सॉल्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श पहली बार लीग में खेलते नजर आएंगे। तीन बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। मार्श टीम में क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, जॉर्डन हरमन और कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज हैं। 17 जनवरी से लीग के नए सीजन की शुरुआत होगी।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इस बार डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। वह यहां अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर के साथ नजर आएंगे। करन इससे पहले एA20 के शुरुआती दो सीजन में एमआई केप टाउन का हिस्सा थे। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट एक बार फिर पार्ल रॉयल्स की जर्सी में दिखाई देंगे। इससे पहले भी वह टीम के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के साथ शानदार साझेदारियां की थीं।

पिछले सीजन की उपविजेता प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करते हुए फिल सॉल्ट और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट शॉर्ट को टीम में शामिल किया है। दोनों खिलाड़ी फिलहाल द हंड्रेड में वेल्श फायर के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। टीम में पहले से मौजूद डेवाल्ड ब्रेविस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल और कॉनर एस्टरहुइजन के साथ कैपिटल्स का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है। वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर इस बार जॉबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। टीम फिलहाल नए कप्तान की तलाश में है। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष योगेश मेहता के नेतृत्व में अवंतिका गैस लि. के प्रबंध संचालक रूबिन पणीकर व कंपनी के अन्य अधिकारियों से भेट कर उद्योगों की बिलिंग की समस्या, पिछले वर्षों से बिलिंग में ब्याज की वसूली, गैस आपूर्ति दर व सुरक्षा निधि आदि संबंधित व अन्य व्यावहारिक कठिनाईयों को लेकर चर्चा की और उन्हें उद्योगों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। योगेश मेहता ने दरों में बदलाव व उसके अनुसार हो रही बिलिंग को लेकर एक देश एक दर से उद्योगों को गैस सप्लाय करने का भी अनुरोध किया। समय से बिलिंग न होने तथा वर्ष-2024 से बिलों में 3 वर्ष पुरानी ब्याज की वसूली किये जाने का एसोसिएशन विरोध करता है और इसमें उद्योगों को राहत प्रदान की जाना चाहिए, कंपनी को भी ऐसे कर्मचारियों के विरूध्द जांच कर विभागीय कार्यवाही करना चाहिए जिन्होंने समय से उद्योगों को बिल नहीं भेजे है इनकी गलती का खामियाजा उद्योग क्यो भुगते और ब्याज के रूप में पेनल्टी क्यो भरे। बैठक में तरूण व्यास, हरीश भाटिया, प्रमोद डफरिया, प्रभू सक्सेरिया,संस्कार दरियानी, मनाल भाटिया, मनीष वर्मा, अंतरीक्ष जोशी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें