इंदौर महानगर अग्रवाल वैश्य संगठन द्वारा अग्रसेन जयंती अवसर पर आज शाम 6 बजे से बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजन किया जाएगा। सागर के प्रसिद्ध हनुमान स्वर कलाकार सुनील लोधी द्वारा लाइव कॉन्सर्ट प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें भक्ति भजनों और हनुमान चालीसा की विशेष प्रस्तुति इनका मैने भरोसे सागर डार दई इन दिनों सोशल मीडिया पर सर्वाधिक ट्रेंड कर रहा है, होगी। भजन तेरे ही हनुमान में नैया

साथ ही बॉलीवुड फेम आयुषी देशमुख वृंदावन के राधाकृष्ण रास की प्रस्तुति रॉक बैंड के साथ देंगी। आयोजक समिति के प्रमुख अमिताभ स्वाति सिंघल ने बताया कि इस आयोजन को नीना देवी अग्रवाल एवं रमेशचंद्र अग्रवाल की स्मृति को समर्पित किया गया है। आयोजन में भक्ति, सेवा और संस्कार के मूल्यों को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 16 कार्यकर्ताओं सुभाष गुप्ता, राजेश अग्रवाल लालजी, अजय मधु अग्रवाल, कैलाश गोयल, किशोर लोलांशी, संतोष गर्ग, पंकज अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, दीपिका आशीष पोद्दार, शिवनारायण लीला अग्रवाल, नेहा रितुराज गोयल, पूजा गर्ग, हिमांशु कोहली को सम्मानित किया जाएगा। नारी शक्ति सम्मान मिसेज एशिया पेसिफिक वर्ल्ड 26 अपूर्वा वैद्य, मिसेज इंडिया यूनिवर्स 20 जयश्री मालविया, नेशनल बेस्ट टीचर अवॉर्ड प्राप्त भूमिका राणे को दिया जाएगा। छोटे-छोटे बाल कलाकार राम, लक्ष्मण, हनुमान, सीता और अन्य पौराणिक पात्रों की वेशभूषा में भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ के लिए मंच पर मौजूद रहेंगे। भजन गायक सुनील लोधी हनुमान अंश वालों का आज इंदौर में पहली बार लाइव कॉन्सर्ट होगा। कार्यक्रम से अमिताभ-स्वाति सिंघल, दिलीप-कविता गर्ग, बिंदु-विनोद अग्रवाल, गोविंद-महिमा गर्ग ने बताया कि समाज के वरिष्ठजन कार्यक्रम के अतिथि होंगे जिनमें विनोद अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, पवन सिंघानिया, टीकमचंद गर्ग, निपुण गर्ग, महेन्द्र अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, महेश मित्तल, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडीएम रिंकेश वैश्य, संपादक अमित मंडलोई, राजेश चेलावत,मो शमीम प्रमुख है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




