नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए पिछले कुछ दिन अतिव्यस्त रहे हैं। चेन्नई में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेलने से पहले वे बेंगलुरु में थे। 11 सितंबर को वे दिल्ली पहुंचे थे, जहां 13 सितंबर को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में हिस्सा लेना था। 11 सितंबर को पहले तो उन्होंने फील्डिंग सेशन लिया और फिर नेट्स में उतरे। इस दौरान उन्हें एक गेंद डक करने के लिए कमर में खिंचाव भी महसूस हुआ तो मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, वे 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले, लेकिन मैच के बाद उन्होंने कहा कि वे अगले दो दिन बिस्तर से उठने वाले नहीं हैं।
सबसे पहले तो उनके लिए चुनौती यह थी कि रेड बॉल से व्हाइट बॉल में कैसे स्विच किया जाए। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 रनों की पारी खेली थी। वहीं, 13 सितंबर को अभिषेक शर्मा के साथ एक बड़ी साझेदारी की और 42 रन भी बनाए। उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैदान पर भी बतौर फील्डर उनके लिए दिन बहुत व्यस्त रहा। एक खिलाड़ी को उन्होंने रन आउट भी कराया था। बीसीसीआई ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं, एक प्रोफेशनल के तौर पर, मुझे लगता है कि जब हालात बदलते हैं, तो हमें जल्द से जल्द उसमें ढलना होता है। हमें बार-बार उस जोन में जाने की जरूरत है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब हम ऐसा कर रहे हैं।
तालमेल बिठाने में समय
लगता है- ईशान— ईशान किशन ने सोमवार को बीसीसीआई की वेबसाइ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आगे कहा, हम अलग- अलग फॉर्मेट में खेलते रहते हैं और फिर हम ऊ20 क्रिकेट में वापस आ जाते हैं। कभी-कभी गेम के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन साथ ही आपको बीच में शांत और स्थिर रहने की जरूरत होती है, ताकि आप अपना बेस्ट दे सकें। 33 गेंदों में 42 रन बनाने वाले ईशान बोले, ‘मैंने आज एक ओडीआई ईनिंग खेली, क्योंकि दूसरे छोर से अभिषेक शर्मा पिटाई कर रहे थे। बिजी इंटरनेशनल शेड्याूल को देखते हुए और पिछले कुछ दिनों में इसका सामना करने वाले ईशान किशन ने टीम इंडिया के अगले मैच से पहले आराम करने की बात कही, क्योंकि उन्हें रिकवरी भी चाहिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




