20 से 22 जुलाई तक फीनिक्स सिटाडेल मॉल में नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में देशभर से आने वाले आर्टिस्ट्स,ब्यूटी प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और ब्रांड्स एक ही मंच पर ऩजर आएंगे। इस आयोजन में 10 हजार से अधिक विजिटर्स, 500 से ज्यादा प्रतिभागी, 50 से अधिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और कई प्रमुख ब्रांड्स की भागीदारी रहेगी। प्रतियोगिताओं के साथ लाइव डेमो, फैशन शो, कॉन्प्रेंस, नेटवर्किंग सेशन और एक्सपर्ट टॉक्स भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को नई तकनीकों और इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। चैम्पियनशिप के दौरान मेकअप, हेयर आर्टिस्ट्री, स्किन, नेल आर्ट और बार्बरिंग जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतिभागी ब्राइडल मेकअप, रेड कार्पेट लुक, हेयर कट एवं कलरिंग, अवांट-गार्ड स्टाइल, नेल आर्ट, फेशियल, वैक्सिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन स्थल पर लाइव स्पर्धाओं के साथ कई विशेष स्टेज प्रेजेंटेशन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कुल मिलाकर नेशनल आर्टिस्ट चैम्पियनशिप तीन दिनों तक इंदौर में देश भर के ब्यूटी और हेयर एक्सपटर्स मौजूद रहेंगे। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स, हेयर आर्टिस्ट्स, मेकअप एक्सपर्ट्स और उभरती प्रतिभाओं के लिए इंदौर जल्द ही देश के सबसे बड़े मंच का गवाह बनने जा रहा है। 20 जुलाई को पद्मश्री अनुराधा पौडवाल और 21 जुलाई को अभिनेत्री कृथि खरबंदा, रितम श्रीवास्तव, क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर मौजूद रहेंगे। वहीं 22 जुलाई को अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और निदेशक राहुल रेवल मौजूद रहेंगे। इन तीन दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान के आयोजन होंगे। हेयर आर्टिस्ट्री प्रतियोगिताओं और ग्रैंड फैशन शो का आयोजन किया जाएगा, जबकि अंतिम दिन ब्यूटी एवं वेलनेस प्रतियोगिताओं, इंडस्ट्री कॉन्प्रेंस और समापन समारोह के साथ विजेताओं का सम्मान किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




