रांची। टी20 क्रिकेट में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए निरंतर रन बनाना कभी आसान नहीं होता। जो बल्लेबाज विस्फोटक बैटिंग करता है उसका औसत खराब होता है तो अच्छे औसत वालों का स्ट्राइक रेट। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने ऐसा कारनामा किया है, जो अभी तक टी20 क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया है। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में हुए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में तिलक ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 18 गेंदों का सामना किया और 3 चौकों के अलावा तीन ही छक्के मारे। तिलक वर्मा ने इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए। इस फॉर्मेट में 144 बल्लेबाजों के 5 हजार या उससे ज्यादा रन हैं। तिलक इनमें इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिनका बल्लेबाजी औसत 40 से अधिक और स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




