इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो टीम इंडिया के साथ बहुत कम देखने को मिलता है। इस मैच में भारत के 2 बल्लेबाज बेहद शर्मनाक तरीके से रन आउट हुए।
भारतीय पारी के 17वें ओवर में गुडाकेश मोती गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने लेग साइड़ में शॉट लगाया। इस बीच बैट्समैन ने एक रन पूरा कर लिया था और उन्हें लगा की चौका हो चुका है। ऐसे में दोनों ने पिच के बीच में ग्लव्स टकराए और तिलक अपनी क्रीज की ओर वापस जाने लगे।
अक्षर बॉल का सामना कर रहे थे इसलिए शाई होप के अक्षर को रन आउट करने की कोशिश करने से ठीक पहले उन्होंने अपना बल्ला ग्राउंड कर लिया। तिलक को नहीं पता कि क्या हो रहा है। ऐसे में गेंद मोती के पास पहुंची और उन्होंने गिल्लियां बिखेर दीं। किसी को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। थर्ड अंपायर ने पहले बाउंड्री सेव चेक किया, जो क्लीन था और फिर रन- आउट का कॉल किया। अंत में तिलक को वापस जाना पड़ा। यह रन आउट देखकर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी हंसने लगे। तिलक 16 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





