सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा टीम इंडिया का सामना

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई- वोल्टेज मुकाबला जापान…

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई- वोल्टेज मुकाबला जापान के निशिन स्थित आइची प्रीफेक्चरल कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में 1 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। तीसरे क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ मुकाबले रद्द होने के कारण श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

भारतीय टीम ने अपने क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण मैच धुलने के बाद सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एशियन गेम्स के नियमों के अनुसार, मैच रद्द होने पर हाई आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग वाली भारतीय टीम को विजेता घोषित कर अगले दौर में भेज दिया गया।

दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम ने अपने क्वालिफिकेशन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-8 का सफर तय किया था, लेकिन उनका भी क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द हो गया और उन्हें भी सेमीफाइनल का टिकट हाई रैंकिंग के कारण हासिल हो गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें