कोलोंबो। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। आज इस मुकाबले का दूसरा दिन है। पहली पारी में बैटिंग कर रहे भारत के 6 विकेट गिरे चुके है। त्रषभ पंत और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। सामाचार लिखे जाने तक भारत ने 93 ओवर में 6 विकेट पर 331 रन बना लिए थे। इस टेस्ट मैच के जरिए इंदौर के 33 वर्षीय ऑफ-स्पिनर सारांश जैन ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सारांश 6 रन के निजी योग पर असिथा फर्नांडो की गेंद पर कामिल मिशारा के हाथों झेल लिए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




