सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

तनीषा का चयन मध्य प्रदेश खेल अकादमी में किया गया

इंदौर। इंदौर के आईटीटीसी क्लब की ताइक्वांडो खिलाड़ी तनीषा सुसनेर का चयन मध्य प्रदेश खेल अकादमी टीटी नगर भोपाल में किया गया है। तनीषा सुसनेर ने कई राज्य प्रतियोगिता एवं…

तनीषा का चयन मध्य प्रदेश खेल अकादमी में किया गया

इंदौर। इंदौर के आईटीटीसी क्लब की ताइक्वांडो खिलाड़ी तनीषा सुसनेर का चयन मध्य प्रदेश खेल अकादमी टीटी नगर भोपाल में किया गया है। तनीषा सुसनेर ने कई राज्य प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा एसजीएफआई एवं सीबीएसई प्रतियोगिता में अनेक बार पदक प्राप्त किये हैं जिस हेतु उन्हें अच्छे ताइक्वांडो खिलाड़ी के रूप में मध्य प्रदेश सरकार की ताइक्वांडो अकादमी में लिया गया। तनीषा वहीं पर रहकर अपनी ट्रेनिंग प्राप्त करेगी एवं मध्य प्रदेश अकादमी का प्रतिनिधित्व करेंगी। तनीषा की इस उपलब्धि पर उसके कोच वीरेंद्र पवार विश्वामित्र अवार्डी, रितिक यादव, हिमांशी यादव तथा आकाश ठाकुर ने बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें