इंदौर। 70वीं राज्यस्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में इंदौर संभाग का शानदार प्रदर्शन रहा और इंदौर संभाग ने ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव। विद्या विजय बाल मंदिर स्कूल की खिलाड़ी तनिषा सुसनेर ने अंडर–17,-55 किग्रा में राज्य स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी के साथ वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना प्रदर्शन देगी। तनीषा की इस उपलब्धि पर उसके कोच वीरेंद्र पंवार विश्वामित्र अवार्डी,रितिक यादव, हिमांशी यादव तथा ने बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




