इंदौर। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शुक्रवार को हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के बालक बालिकाएं खिलाड़ी भाग ले रहे है। यह प्रतियोगिता भारत स्काउट हॉल जेल रोड इंदौर खेली जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक गोलू शुक्ला, भूपेंद्र अडसुइया, विश्वामित्र अवॉर्डी वीरेंद्र पवार एवं मिथिलेश कमेरे के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर अमित परिहार, हिमांशी यादव, रितिक यादव, मेहक शर्मा, माया कुशवाह, सोनाली मिश्रा, कनक मकवाना भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के ताइक्वांडो खिलाड़ी शिरकत कर रहे है। पहले दिन से ही जोरदार मुकाबले देखने को मिले।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




