टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में टेबल टेनिस ओपन टूर्नामेंट भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। स्पर्धाओं में इन्दौर शहर के खिलाड़ी प्रशांत महंत ने 55 किलोग्राम वर्ग में सेमीफाइनल में भारत के नंबर वन रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ी प्रशांत खिरवड़कर (भोपाल) को 3/2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में महंत ने प्रभाकर राव (रतलाम) को 3/2 से शिकस्त देकर फाइनल मुकाबला जीता। राज्य स्तरीय एक अन्य स्पर्धा के बाद महंत फरवरी में जयपुर होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




