शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

सुधा सागर म.सा. के सानिध्य में होगा जैन महिला अधिवेशन

जुलूस निकलेगा, प्रतियोगिताएं भी होंगी, 97 शहरों से 3800 महिलाएं आएंगी, 5 हजार से अधिक की उपस्थिति की संभावना इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। मुनि पुंगव 108 सुधा सागर म.सा. के…

जुलूस निकलेगा, प्रतियोगिताएं भी होंगी, 97 शहरों से 3800 महिलाएं आएंगी, 5 हजार से अधिक की उपस्थिति की संभावना इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। मुनि पुंगव 108 सुधा सागर म.सा. के सानिध्य में देशभर के 97 शहरों से 3800 दिगम्बर जैन महिलाओं के अलावा कुल 5 हजार महिलाओं की सहभागिता के साथ महिला अधिवेशन इंदौर के दलालबाग में 4 एवं 5 अक्टूबर को सुबह से आयोजित होंगे। 4 अक्टूबर को सम्मेलन के बाद रात तक आयोजन होंगे। वहीं 5 अक्टूबर की सुबह 6 बजे मातृशक्तियों की मौजूदगी में जुलूस भी निकाला जाएगा, जिसमें अलग-अलग महिला मंडल द्वारा प्रस्तुति भी दी जाएगी, विशेष प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। साधना दगड़े, रुचि गोधा, संगीता बाकलीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 महिला मंडलों को चयनित कर पुरस्कृत किया जाएगा। महिला मंडल को अपने बैनर के साथ प्रस्तुति देना होगी। सहभागिता के लिए पंजीयन भी कराना होगा। जुलूस और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को मंडल के पदाधिकारी के पास नाम देना होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें