इंदौर। 23वी जूनियर एवं सीनियर इंडियन, कम्पाउंड, रिकर्व राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जबलपुर में आयोजित होने वाली हैं। 27 सितंबर को जूनियर वर्ग की एवं 28 सितंबर को सीनियर वर्ग के इंडियन, कंपाउंड ओर रिकर्व विधा की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में इंदौर जिला तीरंदाजी संघ कि टीम भी भाग लेगी, इस हेतु इंदौर आर्चरी जिला के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अभ्यास करने वाले रजिस्टर्ड खिलाड़ी 19 सितंबर को चिमनबाग मैदान पर सुबह 10 बजे पहुंच कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री करवाने के लिए मयूरी वर्मा से संपर्क कर सकते है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




