शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

इंग्लैंड में श्रीलंका का बुरा हाल 10 ओवर से पहले मैच खत्म

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 3- 0 से क्लीन स्वीप…

इंग्लैंड में श्रीलंका का बुरा हाल 10 ओवर से पहले मैच खत्म

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 3- 0 से क्लीन स्वीप किया। मेजबान टीम ने सीरीज का पहला मैच 119 रन से अपने नाम किया था जिसके बाद अगले मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका के पास तीसरा मैच जीतकर सम्मान बचाने का मौका था लेकिन इसमें मेहमान टीम विफल रही। शनिवार को टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम 18.5 ओवरों में सिर्फ 124 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। पाथुम निसंका (36) ने लाहिरू उदारा के साथ पहले विकेट के लिए 13 गेंदों में 22 रन की साझेदारी की। लाहिरू 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम ने 52 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए। यहां से कामिंदु मेंडिस (35) ने कप्तान चरिथ असलंका (16) के साथ चौथे विकेट के लिए 31 रन, जबकि दासुन शनाका (12) के साथ पांचवें विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 107 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम पूरे ओवरों का भी सामना नहीं कर सकी। मेजबान खेमे से सॉनी बेकर, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन ने 1-1 सफलता अपने नाम की। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 9.4 ओवरों में जीत हासिल कर ली। जोस बटलर ने एन्यूरिन डोनाल्ड के साथ पहले विकेट के लिए 15 गेंदों मे 22 रन जोड़े। डोनाल्ड 6 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बटलर ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 85 रन जोड़कर टीम को 107 के स्कोर तक पहुंचाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें