हरारे। भारत बनाम जिम्बाम्बे के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच कब और कितने बजे खेला जाएगा। बाकी मैचों का शेड्याूल, स्क्वॉड, टाइम आदि क्या है। इस रिपोर्ट में पूरा जानिए। वैभव सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। आयरलैंड और इंग्लैंड से व्हाइटवॉश होने के बाद अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भारत के प्रॉपर ओपनर होंगे और तीनों मुकाबले खेलने की संभावना है, क्योंकि संजू सैसमन को स्क्वॉड में शामिल ही नहीं किया गया है। इंग्लैंड और आयरलैंड में वैभव को तीन मैचों में खिलाया गया था, लेकिन उनकी राह में सबसे बड़ी अड़चन संजू सैमसन आ रहे थे। अब संजू को स्क्वॉड से ही बाहर कर दिया गया है ऐसे में वैभव सूर्यवंशी तीनों मैच खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दे सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में फेल होने के बाद वैभव के पास जिम्बाव्वे में खुद को साबित करने का मौका होगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह तीन मैचों की सीरीज कब-कब और कितने बजे से खेली जाएगी पहला मैच कब होगा टीम क्या है, आपको पूरा विवरण देते हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मैच 23 जुलाई, गुरुवार को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और तीसरा मैच 26 जुलाई को होगा। ये तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। यह मुकाबला जीएमटी के अनुसार, सुबह 11 बजे से शरु होगा। जिम्बाब्वे में जब मैच शुरू होगा तब दोपहर के एक बज रहे होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




