मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

स्पंटँर्स

करने की कोशिश में उन्हें अपनी लय वापस पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। सीमा की मेहनत रंग लाई और उन्होंने भुवनेश्वर में हाल ही में हुई नेशनल इंटर-स्टेट…

करने की कोशिश में उन्हें अपनी लय वापस पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

सीमा की मेहनत रंग लाई और उन्होंने भुवनेश्वर में हाल ही में हुई नेशनल इंटर-स्टेट मीट में 59.73 मीटर का अपना अब तक का सबसे बेहतरीन थ्रो करते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने पिछले साल कहा था, 'मैदान पर वापसी करना बहुत मुश्किल था क्योंकि मैं ठीक से डिस्कस भी नहीं फेंक पा रही थी। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे पति से मिले मोटिवेशन और उनकी मेंटरिंग ने मुझे अपनी सामान्य ताकत वापस पाने और फिर उसमें और सुधार करने में मदद की।'

इंग्लैंड में भारत-पाक खिलाड़ी मिले गले

नई दिल्ली। पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास बढ़ गई है। इसका असर क्रिकेट फील्ड पर भी देखने को मिल रहा है। 2025 एशिया कप से भारतीय मेंस टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया था, जिसे ‘नो हैंडशेक’ कॉन्ट्रोवर्सी का नाम दिया गया था। मेंस टीम के बाद भारतीय वुमेंस टीम भी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर्स से दूरी बनाते हुए नजर आई। सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि बीसीसीआई और सरकार के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में तो भारत और पाकिस्तान के बीच यह कड़वाहट जारी है, मगर विदेशी लीग में दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

जी हां, इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान भारत की जेमिमा रोड्रिग्स पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को गले लगाती हुईं नजर आईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सदर्न ब्रेव विमेन बनाम बर्मिंघम फीनिक्स विमेन का 13वां मुकाबला साउथहैंप्टन में खेला गया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें