शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

सिर्फ 15 साल 121 दिन की उम्र में किया बड़ा कारनामा

हरारे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के…

हरारे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे 15 साल के आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 49 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच में अपनी धमाकेदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यही नहीं, पूरी सीरीज में 3 मैचों के दौरान सबसे ज्यादा 151 रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। अपनी पहली पूरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में यह दोहरा खिताब जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद खुलकर बात की। बता दें कि वैभव किसी भी फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। मैच के बाद जब वैभव से उनकी इस यादगार उपलब्धि और प्रदर्शन के बारे में सवाल पूछे गए, तो उन्होंने कहा कि हराने पहुंचने के बाद पिछले दो-तीन दिनों का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। उन्होंने यहां अंडर-19 विश्व कप भी खेला था, इसलिए उन्हें इस मैदान पर खेलने में बहुत मजा आता है। कप्तान, कोच और पूरी टीम ने उन पर भरोसा जताया और खुलकर खेलने की आजादी दी, जिससे वे बेहद खुश हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें