नई दिल्ली। जब इरादों में मजबूती, संस्कारों की विरासत और परिवार का आशीर्वाद साथ हो तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। अमेठी जिले के ब्लॉक संग्रामपुर के ग्राम खरेथु निवासी स्वर्गीय भारत सिंह (गांधी) जी के नाती और एक कंस्ट्रक्शन साइट पर गार्ड की नौकरी करने वाले हरिकेश सिंह के बेटे हिमांशु सिंह ने यूपी टी20 लीग 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है।
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स में चुने जाना ही हिमांशु की काबिलियत का सीधा प्रमाण था। लेकिन मैदान पर उतरकर उन्होंने जिस तरह लगातार दो मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई, उसने पूरे संग्रामपुर और अमेठी क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। हिमांशु ने पहले काशी रुद्राक्ष के खिलाफ महज की मैच विनिंग पारी खेली 41 गेंदों में 64 रनों का तांडव मचाकर इकाना स्टेडियम में सबका दिल जीत लिया। यूपी टी20 लीग के गवर्निंग काउंसिल चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने हिमांशु सिंह की सफलता और लीग के प्रभाव पर कहा, 'हमने इस लीग की शुरुआत ही इसलिए की थी ताकि ग्रामीण अंचलों के उन युवाओं को मंच मिल सके, जिनके पास संसाधनों और सुविधाओं की कमी रहती है। आज जब हिमांशु सिंह, शक्ति वर्मा, शुभम गौतम और कृष्णा सरोज जैसे युवा खिलाड़ी इकाना के बड़े मंच पर आकर मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रहे हैं तो हमारा सपना साकार होता दिखता है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से कई ऐसे बेहतरीन युवा क्रिकेटर निकलेंगे जो आईपीएल और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।'
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




