मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

श्रीलंका के शेष विकेट गिराकर फॉलोऑन देने की तैयारी टीम इंडिया की

कोलंबो। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के एसएससी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के 3 दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत…

कोलंबो। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के एसएससी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के 3 दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 503/9 पर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर पहली पारी में 265 रन बना लिए हैं। 238 रनों से मेजबान टीम अभी भी पीछे है। ऐसे में अगर दो विकेट भारत जल्दी ले लेता है और 200 से ज्यादा रनों की बढ़त होती है तो भारतीय टीम फॉलोऑन भी श्रीलंका को दे सकती है। इस पर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का भी बयान आ गया है।

टीम इंडिया की नजरें पहले तो श्रीलंका को समेटने पर हैं और फिर फॉलोऑन पर भी विचार किया जा सकता है, क्योंकि तीन दिन में 222 ओवर ही फेंके गए हैं और आगे भी बारिश की संभावना है। ऐसे में फॉलोऑन एक अच्छा विकल्प इस मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए है। अगर श्रीलंका ने चौथे दिन 39 रन और बना दिए तो फिर फॉलोऑन लागू नहीं हो पाएगा। ऐसे में नजरें होंगी कि 85 रन पर नाबाद लौटे सोनल दिनूशा क्या करते हैं और आने वाले नए बल्लेबाजों के साथ वे कैसे खेलते हैं।

टीम इंडिया ने दूसरी नई गेंद भी ले ली है, जो अभी सिर्फ 3.2 ओवर पुरानी है, जिससे कुछ मौके दिन की शुरुआत में बन सकते हैं। भारत ने 118.5 ओवर फेंकने के बावजूद दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ फॉलोऑन लागू किया था। ऐसे में यहां भी संभावना है कि भारत ऐसा कर सकता है। इस पर तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्प्रेंस में भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बात की और कहा कि पहली कोशिश बाकी के दो विकेट लेने की होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें