शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

श्रीलंका से लौटते ही फिटनेस टेस्ट दे रहे खिलाड़ी नए सीजन से पहले सख्ती

बेंगलूरु। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की कड़ी सीरीज खत्म होने के महज 48 घंटे के भीतर भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को अनिवार्य फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया…

बेंगलूरु। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की कड़ी सीरीज खत्म होने के महज 48 घंटे के भीतर भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को अनिवार्य फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया। शनिवार को भारत के कई केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर बेंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे और नए घरेलू सीजन से पहले अपनी फिटनेस परखी। भारतीय टीम के टेस्ट खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन दिन मैदान पर बिताए थे। इसके बावजूद कई प्रमुख खिलाड़ियों ने नए सीजन से पहले अपने फिटनेस पैरामीटर पूरे किए। आने वाला सीजन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है, जो आईपीएल 2027 तक करीब आठ महीने चलेगा।

जडेजा, पंत और जायसवाल ने बहाया पसीना- फिटनेस

टेस्ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर-बल्लेबाज त्रषभ पंत और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नजर आए। इनके अलावा टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, टी20 विशेषज्ञ रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान त्रतुराज गायकवाड़ समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने भी फिटनेस ड्रिल में हिस्सा लिया। किन फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे खिलाड़ी? – बीसीसीआई के अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में कई तरह की शारीरिक और क्रिकेट से जुड़ी ड्रिल शामिल हैं। ब्रोंको टेस्ट, 2 किलोमीटर रन, यो-यो टेस्ट, रनिंग बिटवीन द विकेट्स, अन्य क्रिकेट स्पेसिफिक ड्रिल

क्या है ब्रोंको टेस्ट? -ब्रोंको टेस्ट में 0 मीटर, 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की दूरी पर कोन लगाए जाते हैं। खिलाड़ी बिना ब्रेक लिए 0 से 20 मीटर और वापस, फिर 40 मीटर और 60 मीटर तक दौड़ पूरी करते हैं। इस प्रक्रिया को पांच सेट में पूरा करना होता है। इस दौरान खिलाड़ियों को कुल 1200 मीटर की दूरी करीब साढ़े पांच मिनट में पूरी करनी होती है। वहीं, यो-यो टेस्ट का लंबे समय से निर्धारित मानक 16.5 रहा है। 2 किलोमीटर की दौड़ को 10 मिनट के भीतर पूरा करना होता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें