सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

इंदौर में रोमांचक जीत पर खुश हुए श्रेयस गेंदबाजों की जमकर तारीफ की

अभिषेक, ईशान और प्रिंस यादव की बल्लेबाजी के मुरीद हुए अय्यर

इंदौर में रोमांचक जीत पर खुश हुए श्रेयस गेंदबाजों की जमकर तारीफ की

इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला भारतीय टीम के नाम रहा। रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 224 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। इस बेहद अहम जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए और उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में टीम के प्रदर्शन पर विस्तार से बात की।

मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों के रवैये की खास तौर पर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गेंदबाजों ने दबाव की स्थितियों में हिम्मत दिखाई, वह देखने लायक थी। श्रेयस अय्यर ने कहा, गेंदबाजों को इतने आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करते देखना वास्तव में अद्भुत था। जब मैं मैदान पर उनसे बातचीत कर रहा था, तो उनकी सोच में स्पष्टता साफ दिखाई दे रही थी। वे चुनौती स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार थे और एक कप्तान के रूप में हम टीम से यही उम्मीद करते हैं।

श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी क्रम की तारीफ करते हुए टॉप ऑर्डर और निचले क्रम के योगदान को सराहा। उन्होंने अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत और ईशान किशन की निरंतरता पर खुशी जताई। अय्यर ने कहा, अभिषेक शर्मा की ओर से टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली। उनके बाद ईशान किशन आए और उन्होंने आते ही विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पिछले कुछ महीनों में ईशान का प्रदर्शन वाकई में अद्भुत रहा है। इसके अलावा निचले क्रम में प्रिंस यादव ने भी आकर कुछ बेहद महत्वपूर्ण रन जोड़े, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

हाई-स्कोयरिंग मैदानों में रूटीन फॉलो करने पर जोर

सीरीज के अगले मैचों और हाई-स्कोयरिंग वेन्यू पर अपनी बात रखते हुए कप्तान अय्यर ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, खिलाड़ियों को अपनी बुनियादी प्रक्रियाओं पर टिके रहना होगा। उन्होंने कहा, सीरीज के दोनों मैदान (रांची और इंदौर) काफी हाई- स्कोयरिंग रहे हैं, जहां खूब रन बनते हैं। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में सबसे ज्यादा जरूरी यह होता है कि आप अपनी बनाई रणनीतियों और रूटीन पर टिके रहें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 October 2026, पृष्ठ 11