शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

श्रेया बेड़िया मिस यूनिवर्स इंडिया के ताज की प्रबल दावेदार

मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय मंच पर दिलाई नई पहचान

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता जैसे- जैसे अनवाइंड ऱिजॉर्ट, इंदौर में आगे बढ़ रही है, मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहीं राष्ट्रीय फाइनलिस्ट श्रेया बेड़िया अपने राज्य की संस्कृति, विरासत और पहचान को देश के सबसे प्रतिष्ठित पेजेंट मंचों में से एक पर गर्व के साथ प्रस्तुत कर रही हैं। फैशन, उद्देश्य, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनूठा संगम उनकी यात्रा को मिस यूनिवर्स इंडिया के प्रतिष्ठित ताज की एक प्रबल दावेदार के रूप में स्थापित कर रहा है। श्रेया के लिए इस वर्ष की प्रतियोगिता विशेष महत्व रखती है। प्रतियोगिता का एक बड़ा हिस्सा उनके गृह नगर इंदौर में आयोजित हो रहा है, जिससे मंच पर उनका हर कदम, हर प्रस्तुति और हर क्षण अपने शहर और राज्य को समर्पित एक गौरवपूर्ण अभिव्यक्ति बन गया है। ‘मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। इस यात्रा का मेरे अपने शहर इंदौर में होना इसे और भी भावनात्मक बना देता है। मंच पर मेरा हर कदम अपने साथ मेरे प्रदेश के सपनों, संस्कृति और आत्मा को लेकर चलता है।’

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें