मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

शतक से एक रन पीछे रह गए रूट रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने मारी बाजी, सीरीज 1-1 से बराबर

कार्डिफ। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ सीरीज…

कार्डिफ। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर है और इसका निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच में भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 233 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके चेज करने में इंग्लैंड के भी हाथ पांव फूल गए और टीम ने जैसे-तैसे 45वें ओवर में जाकर मुकाबले को जीता। इस मैच में इंग्लैंड की जीत के हीरो उनके दिग्गज बल्लेबाज जो रूट रहे, जो 99 रन बनाकर इस मुकाबले में नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए इस मैच में जीत के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने एक छोर को संभालते हुए नाबाद 99 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जिता दिया। रूट ने अपनी पारी में 133 गेंदों का सामना किया और 9 चौके भी लगाए। वहीं विल जैक्स ने भी 30 रन की पारी खेली। इसके अलावा नाबाद 23 रन गस एटकिंसन ने बनाए। भारत के लिए गुरनूर ब्रार ने दो विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।

टीम इंडिया 233 रन पर सिमटी— इससे

पहले भारतीय टीम विराट कोहली (65 रन) और उप कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। कोहली की पारी ने उनके पुराने बेहतरीन दिनों की याद दिला दी, लेकिन रोहित शर्मा (26 रन) संघर्ष करते दिखे। जोप्रा आर्चर (10 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट) के घातक स्पेल से भारतीय टीम का मध्यक्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया जिसमें 26 गेंद में 15 रन के अंदर चार विकेट गिर गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें