इंदौर। डेली कॉलेजकी शरण्या ने थाईलैंड में आयोजित दो प्रतिष्ठित एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। शरण्या ने बैंकॉक में यूवायएसएफ द्वारा आयोजित चौथी एशिया पेसिफिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में आर्टिस्टिक सोलो में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं ट्रेडिशनल इवेंट में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद रेयॉन्ग, थाईलैंड स्थित स्टार कन्वेंशन सेंटर में डब्ल्यूएफएफवायएसआई द्वारा आयोजित एशिया पेसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी शरण्या ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आर्टिस्टिक सोलो में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं ट्रेडिशनल इवेंट में द्वितीय स्थान पर रहते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रकार शरण्या ने दोनों अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए।
शरण्या की इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने कहा कि विद्यालय परिवार को अत्यंत गर्व है। हम शरण्या को उनकी इस उत्कृष्ट सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना करते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




