शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

शैफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ तोड़े 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनीं पहली विमेंस क्रिकेटर

दुबई। शैफाली वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में महज 12 रन बनाकर आउट हो गईं, मगर इन 12 रनों के दम पर उन्होंने 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। जी हां,…

दुबई। शैफाली वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में महज 12 रन बनाकर आउट हो गईं, मगर इन 12 रनों के दम पर उन्होंने 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। जी हां, उन्होंने पारी में 7 रन बनाते ही विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छुआ। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली सबसे तेज और युवा खिलाड़ी बन गई हैं। बता दें, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी। भारत के स्पिनर्स के जाल में पाकिस्तान की टीम ऐसी फंसी की पूरी टीम 55 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में इस स्कोर को चेज कर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई। 3000 ब्ल्यूटीआई20आई रन बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी शैफाली वर्मा विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई है। 22 साल 220 दिन की उम्र में उन्होंने यह कारनामा किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड की गैबी लुईस के नाम था, जिन्होंने 24 साल 247 दिन की उम्र में 3000 टी20 रन बनाए थे। इस लिस्ट में स्मृति मंधाना भी मौजूद हैं, जिन्होंने 27 साल 171 दिन की उम्र में 3000 रन का आंकड़ा छुआ था।

बता दें, विमेंस क्या मेंस क्रिकेट में भी कोई शैफाली वर्मा से कम की उम्र में 3000 टी20 इंटरनेशनल रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। मेंस ऊ20घ् में यह रिकॉर्ड मलेशिया के वीरनदीप सिंह के नाम है, जिन्होंने 26 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, फुल-मेंबर देशों में यह रिकॉर्ड बाबर आजम (उम्र 28) के नाम दर्ज है। बता दें, विमेंस क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के नाम है, जिन्होंने 100 पारियों में यह कारनामा किया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें